राज्य

उन्नाव में गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ा:जलस्तर बढ़कर 112.49 मीटर पहुंचा, खतरे के निशान से 51 सेमी नीचे; फिर बढ़ी लोगों की मुश्किलें

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 11 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
उन्नाव में गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ा:जलस्तर बढ़कर 112.49 मीटर पहुंचा, खतरे के निशान से 51 सेमी नीचे; फिर बढ़ी लोगों की मुश्किलें

उन्नाव में गंगा का जलस्तर एक बार फिर तेजी से बढ़ रहा है। मंगलवार सुबह 8 बजे केंद्रीय जल आयोग के अनुसार जलस्तर 112.49 मीटर दर्ज हुआ। खतरे का निशान 113 मीटर है। यानी गंगा अब खतरे के निशान से महज 51 सेमी नीचे है। रविवार को नदी चेतावनी बिंदु पार कर चुकी थी और सोमवार के बाद मंगलवार को भी बढ़ोतरी जारी रही।

जलस्तर बढ़ने से गोताखोर, सैय्यद कंपाउंड समेत तटीय इलाकों में बाढ़ का पानी दोबारा पहुंचने लगा है। निचले इलाकों में लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई है। जरूरत वाले स्थानों पर प्रशासन ने दोबारा नावें लगाई हैं। पिछले सप्ताह जलस्तर घटने से लोगों को राहत मिली थी, लेकिन अब हालात फिर बदल रहे हैं।

14 घंटे में 11 सेमी बढ़ा गंगा का पानी सोमवार शाम 6 बजे गंगा का जलस्तर 112.38 मीटर था। मंगलवार सुबह 8 बजे यह 112.49 मीटर पहुंच गया। यानी करीब 14 घंटे में 11 सेमी की बढ़ोतरी हुई। लगातार बढ़ते जलस्तर से तटवर्ती इलाकों में चिंता बढ़ गई है।शनिवार शाम 6 बजे गंगा का जलस्तर 111.37 मीटर था। रविवार शाम 6 बजे यह 112.14 मीटर पहुंच गया।

इस तरह 24 घंटे में 77 सेमी की बढ़ोतरी हुई। रविवार को ही नदी चेतावनी बिंदु 112 मीटर पार कर गई थी। पहले घटा पानी, फिर दोबारा बढ़ने लगा पिछले सप्ताह गंगा का जलस्तर लगातार घट रहा था। इससे तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को राहत मिली थी। अब बंगाल की खाड़ी में बने डीप डिप्रेशन के बाद हुई तेज बारिश का असर नदी के जलस्तर पर दिखाई दे रहा है और पानी फिर बढ़ रहा है।

निचले इलाकों में पानी, जरूरत पर लगाई गईं नावें गंगा का पानी बढ़ने से गोताखोर और सैय्यद कंपाउंड समेत आसपास के इलाकों में पहले से जमा पानी के बीच दोबारा जलभराव की स्थिति बनी है। ग्रामीण क्षेत्रों के निचले हिस्सों में भी लोगों को परेशानी हो रही है। आवागमन बनाए रखने के लिए जरूरत वाले स्थानों पर नावें फिर लगाई गई हैं।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।