उन्नाव के जगदीशपुर में महिला जागरूकता चौपाल आयोजित
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
उन्नाव में मिशन शक्ति अभियान फेज-05 के अंतर्गत थाना अजगैन पुलिस एवं मिशन शक्ति टीम द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम जगदीशपुर में महिला जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना अजगैन सुरेश कुमार सिंह और मिशन शक्ति टीम उपस्थित रही।
इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा, नारी सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता एवं स्वावलंबन के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही शासन द्वारा संचालित विभिन्न महिला हेल्पलाइन नंबरों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।