राज्य

उन्नाव जिले में कृषक प्रशिक्षण एवं भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 12 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
उन्नाव जिले में कृषक प्रशिक्षण एवं भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन

उन्नाव जिले के विकासखंड सुमेरपुर के राजकीय कृषि बीज भंडार केंद्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत पाटन में कृषक प्रशिक्षण एवं भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन योजना के तहत विभिन्न फसलों की खेती करने वाले किसानों ने भाग लिया। जिसमें ब्लॉक तकनीकी प्रबंधक राम बहादुर सिंह ने किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन की जानकारी दी उन्होंने फसल अवशेष जलाने से होने वाले पर्यावरणीय नुकसान बताएं और उन्हें सड़ा कर जैविक खाद बनाने की सलाह दी साथ ही रवि फसलों की बीज बुकिंग वैज्ञानिक विधि से बुवाई फसल चक्र अपनाने और उर्वरकों के संतुलित प्रयोग की जानकारी दी गई।

इस अवसर पर उन्होंने किसानों को विभिन्न कृषि योजनाओं और इंटीग्रेटेड फार्मिंग सिस्टम के बारे में भी जागरूक किया।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।