उन्नाव में राधिका मंडल ने राधा अष्टमी पर किया पूजन-अर्चन:प्रेम, त्याग और समर्पण का संदेश दिया; डांडिया पर झूमी महिलाएं
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →उन्नाव के मोती नगर स्थित विशाल कॉन्टिनेंटल में राधा अष्टमी के पावन अवसर पर शनिवार रात राधिका मंडल ने 7वें राधा जी के पूजन-अर्चन और आरती कार्यक्रम का आयोजन किया। राधा जी के जयकारों और भक्ति गीतों के बीच श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा कर आरती की। इस दौरान पूरा परिसर भक्तिमय हो गया।
महिलाओं और श्रद्धालुओं ने राधा जी को याद करते हुए उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। राधिका मंडल की अध्यक्ष निम्मी अरोड़ा ने बताया कि राधा जी का जीवन प्रेम, त्याग और पूर्ण समर्पण का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि राधा जी ने अहंकार छोड़कर खुद को पूरी तरह भगवान के प्रति समर्पित किया।
उनका जीवन हमें सिखाता है कि भगवान की कृपा पाने के लिए इंसान को अहंकार छोड़कर सच्चे मन से ईश्वर के प्रति समर्पित होना चाहिए। राधा जी का श्रीकृष्ण के प्रति प्रेम किसी स्वार्थ पर टिका नहीं था, बल्कि उसमें पवित्रता, त्याग और समर्पण की भावना थी। उन्होंने यह भी कहा कि राधा अष्टमी सिर्फ धार्मिक त्योहार नहीं, बल्कि प्रेम और भक्ति के उस रूप को याद करने का अवसर भी है, जिसमें भक्त अपने भगवान के प्रति बिना किसी उम्मीद के समर्पित रहता है।
राधा जी का चरित्र श्रद्धालुओं को बिना स्वार्थ के प्रेम और भगवान पर विश्वास की प्रेरणा देता है। राधिका मंडल के संस्थापक मोतीलाल गुप्ता ने कहा कि राधा जी का जीवन सच्ची भक्ति का रास्ता दिखाता है। सच्ची भक्ति सिर्फ दिखावे या कर्मकांड तक सीमित नहीं होती। भगवान के प्रति सच्ची श्रद्धा, विश्वास और समर्पण ही भक्ति का असली रूप है।
उन्होंने कहा कि राधा जी के जीवन से हर किसी को प्रेम, विनम्रता और त्याग की प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम में पूजन और आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा गया। राधिका मंडल की सदस्यों ने आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। भक्ति गीतों और आरती के दौरान श्रद्धालु भावुक नजर आए। इस अवसर पर सदर विधायक पंकज गुप्ता, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष साधना दीक्षित, नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता मिश्रा भानू, कीर्ति सिंह, संजय राठी, रेनू मिश्रा, नीलम सिंह, भावना, कीर्ति गुप्ता, नीलम यादव, दिव्या शुक्ला, स्मिता गुप्ता और रितु गुप्ता मौजूद रहीं।
📡 स्रोत: NewsData.io