यूपी के 10 शहरों में कोहरा,वाराणसी में 2 फ्लाइट डायवर्ट:केदारनाथ-बद्रीनाथ में बर्फबारी, पारा माइनस 7°C, MP-छत्तीसगढ़ समेत 9 राज्यों में बारिश का अलर्ट
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
उत्तर प्रदेश में 3 दिन लगातार हुई बारिश के बाद ठंड शुरू हो गई। सोमवार सुबह वाराणसी, गोरखपुर, देवरिया समेत 10 से ज्यादा शहरों में घना कोहरा छाया रहा। वाराणसी में सुबह 7 बजे विजिबिलिटी 200 मीटर रह गई। इससे दो फ्लाइट नहीं उतर सकीं। इंडिगो की बेंगलुरु और दिल्ली से आने वाली फ्लाइट को लखनऊ डायवर्ट किया गया।
राजस्थान में रविवार को अधिकांश शहरों में अधिकतम तापमान सामान्य से कम दर्ज हुआ। राजस्थान में सबसे ठंडा इलाका माउंट आबू रहा, जहां न्यूनतम तापमान 12.7°C था। उत्तराखंड के केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में सोमवार सुबह बर्फबारी हुई, जिससे तापमान -7°C से नीचे पहुंच गया। वहीं, पिथौरागढ़ में रविवार रात ओले गिरे।
बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवात मुरासु आज रात 11 बजे से 3 नवंबर की सुबह 4 बजे के बीच आंध्र के ओंगोल तट से टकरा सकता है। मुरासु के असर से मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत 9 राज्यों में बारिश हो सकती है। सैटेलाइट मैप में देखें बादलों की स्थिति उत्तर भारत में कोहरा, पहाड़ों पर बारिश; दिल्ली की हवा फिर खराब उत्तर प्रदेश के देवरिया और कुशीनगर समेत 10 शहरों में सोमवार सुबह कोहरा छाया रहा।
बिहार के सुपौल में विजिबिलिटी 60 मीटर रही। उत्तराखंड के उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग समेत 5 पहाड़ी जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। इधर, दिल्ली में सोमवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 428 तक पहुंच गया। कई इलाकों में हवा की गुणवत्ता बहुत खराब रही। सबसे ज्यादा AQI 396 रोहिणी में दर्ज किया गया, जबकि अलीपुर में यह 375 और विवेक विहार में 370 रहा।
देशभर से मौसम की तस्वीरें अगले 2 दिन के मौसम का अपडेट… 3 नवंबर 4 नवंबर राज्यों में मौसम की खबरें… मध्य प्रदेश: मुरासु तूफान से बदलेगा मौसम, 5 नवंबर तक बारिश, तापमान में 8 डिग्री तक गिरावट चक्रवात ‘अर्नब’ के असर से मध्य प्रदेश में दिन के तापमान में 7 से 8 डिग्री तक गिरावट आई है। अब नए तूफान ‘मुरासु’ के कारण 5 नवंबर तक प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग ने जबलपुर, रीवा, शहडोल, नर्मदापुरम और इंदौर संभाग के कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: अगले 3-4 दिन साफ रहेगा मौसम; दिन में तापमान सामान्य से कम, रात में ज्यादा राजस्थान में रविवार को ज्यादातर शहरों में दिन का त
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar