UP में 3,572 युवाओं को नौकरी, CM योगी ने सौंपे नियुक्ति पत्र

अगस्त 25, नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
इस दौरान उन्होंने 3,446 तकनीकी सहायकों और 126 मंडी सचिवों समेत कुल 3,572 नवनियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी ने नवनियुक्त कर्मियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रही है।सीएम योगी ने कहा कि हमारी सरकार ने ये सुनिश्चित किया है कि युवाओं को नौकरी मिले.. 2017 से पहले युवा नौकरी पाने की कोशिश तो करते थे लेकिन सफल नहीं हो पाते थे।