राजनीति

यूपीः आगरा एमएलसी मतगणना में हंगामा, भाजपा-सपा प्रत्याशियों ने लगाए मारपीट के आरोप

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 28 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यूपीः आगरा एमएलसी मतगणना में हंगामा, भाजपा-सपा प्रत्याशियों ने लगाए मारपीट के आरोप

आगरा में फिरोजाबाद मार्ग स्थित नवीन गल्ला मंडी में विधान परिषद चुनाव की मतगणना के दौरान देर रात करीब एक बजे भाजपा और सपा प्रत्याशियों के समर्थक आमने-सामने आ गए। भाजपा के खंड शिक्षक प्रत्याशी इंजीनियर हरि किशोर तिवारी ने सपा प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल और उनके समर्थकों पर मारपीट का आरोप लगाया।

वहीं, सपा प्रत्याशी और उनके एजेंटों ने भी भाजपा प्रत्याशी व उनके एजेंटों पर मारपीट का आरोप लगाया। हंगामे के बाद हरि किशोर तिवारी अपने एजेंटों के साथ मतगणना छोड़कर बाहर आ गए और धरने पर बैठ गए। उस समय तक 29 हजार 865 मतपत्रों की गिनती हो चुकी थी। सपा प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल को 13 हजार 87 और भाजपा प्रत्याशी को 9 हजार 389 मत मिले।

इस तरह सपा प्रत्याशी 3 हजार 698 मतों से आगे रहे। घटना के बाद मतगणना स्थल पर पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी।

बाइट- हरि किशोर तिवारी, भाजपा प्रत्याशी आगरा खंड शिक्षक

बाइट- डॉ. आकाश अग्रवाल, सपा प्रत्याशी आगरा खंड शिक्षक /कार्यकर्ता

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।