यूपी के आगरा में खाकी ने पेश की इंसानियत की मिसाल!
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
वीओ - वर्दी... कानून का पहरा... और जनता की सुरक्षा... लेकिन जब इसी खाकी के भीतर इंसानियत का जज्बा नजर आता है, तो तस्वीर कुछ अलग ही होती है... उत्तर प्रदेश के आगरा में 'मिशन शक्ति अभियान' के तहत खाकी की संवेदनशीलता की एसी ही तस्वीर देखने को मिली है जिसने हर किसी का दिल छू लिया .. यहां एक बुजुर्ग विधवा की बदहाली ने पुलिसकर्मियों को उनकी मदद के लिए आगे आने को प्रेरित किया...
एंबियंस - पुलिस का सवाल पूछते हुए थोड़ा सा
वीओ - दरअसल बुजुर्ग महिला एक झोपड़ी में जिंदगी गुजारती है... गर्मी हो... सर्दी हो या फिर बारिश... हर मौसम की मार इसी झोपड़ी में झेलनी पड़ती है... हालात ऐसे कि घर में आटा तक नहीं था... और पेट भरने के लिए बासी रोटी ही सहारा बनी हुई थी... बुजुर्ग महिला की इस परेशानी की जानकारी मिलने के बाद मिशन शक्ति अभियान के तहत यूपी पुलिस ने महिला की झोपड़ी पर पहुंचक उनका हाल जाना, तो उनकी आंखें नम हो गईं...एसीपी ने फौरन बुजुर्ग महिला को आटा, चावल, राशन, फल-सब्जियां, एक नई साड़ी और घरेलू जरूरत का तमाम सामान भेंट किया...
ग्राफिक्स इन -
हेडर - आगरा में खाकी ने पेश की इंसानियत की मिसाल!
(बता दें कि) मामला आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र के नरि गांव का है
जहां) भूरी देवी नाम की बुजुर्ग महिला पिछले 4 साल से झोपड़ी में रह रही हैं
(पुलिस को जानकारी मिली कि) महिला के घर में खाने के लिए आटा तक नहीं बचा था
(मुफलिसी के हाल देख) एसीपी फतेहाबाद इमरान अहमद दल-बल के साथ बुजुर्ग की मदद को पहुंचे
डौकी थाना पुलिस टीम के साथ एसीपी ने महिला को राशन, फल, सब्जियां और साड़ी भेंट की
(राहत पाकर) बुजुर्ग विधवा भूरी देवी की आंखें भर आईं और उन्होंने पुलिस का आभार जताया
(इस दौरान) पुलिस टीम ने गांव की अन्य महिलाओं को मिशन शक्ति के तहत जागरूक भी किया
ग्राफिक्स आउट -
वीओ - वहीं, महिला सुरक्षा और आत्मरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां भी ग्रामीण महिलाओं को दी गईं... साथ ही, स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस संवेदनशील और सराहनीय पहल की जमकर तारीफ की है... कानून-व्यवस्था संभालने वाली खाकी जब इस तरह जरूरतमंदों का सहारा बनती है, तो समाज में एक बेहद सकारात्मक संदेश जाता है... भूरी देवी तक पहुंची यह मदद खाकी के मानवीय और संवेदनशील स्वरूप की एक बेहतरीन मिसाल बन गई है।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
यह खबर आगरा में मिशन शक्ति अभियान के तहत एक खाकी की इंसानियत की मिसाल पर आधारित है। खाकी ने एक बुजुर्ग विधवा की बदहाली को देख कर उसकी मदद की। यह विषय पुलिस की संवेदनशीलता और समाज में भरोसे को दर्शाता है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाती है कि कानून व्यवस्था के कर्मी सिर्फ दायित्व नहीं, बल्कि सहानुभूति के साथ भी कार्य कर सकते हैं। इससे जनता में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ता है और समाज में सहानुभूति व सहयोग की भावना प्रबल होती है।