राजनीति

यूपी के आगरा खंड स्नातक सीट पर बीजेपी के मानवेंद्र प्रताप सिंह की जीत, शिक्षक सीट पर सपा के डॉ. आकाश अग्रवाल ने दर्ज की जीत

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 29 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यूपी के आगरा खंड स्नातक सीट पर बीजेपी के मानवेंद्र प्रताप सिंह की जीत, शिक्षक सीट पर सपा के डॉ. आकाश अग्रवाल ने दर्ज की जीत

आगरा में फिरोजाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित नवीन गल्ला मंडी में विधान परिषद चुनाव 2026 के तहत आगरा खंड स्नातक और खंड शिक्षक सीट की मतगणना पूरी हो गई है। खंड स्नातक सीट पर बीजेपी प्रत्याशी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह ने सपा के शशांक यादव को 8 हजार 856 मतों से हराकर लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की।

डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह को 31 हजार 393, जबकि शशांक यादव को 22 हजार 537 मत मिले। वहीं, खंड शिक्षक सीट पर सपा प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल ने बीजेपी के हरिकिशोर तिवारी को 4 हजार 263 मतों से पराजित किया। डॉ. आकाश अग्रवाल को 14 हजार 46 और हरिकिशोर तिवारी को 9 हजार 783 मत प्राप्त हुए। डॉ. आकाश अग्रवाल ने भी लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की।

इससे पहले वर्ष 2020 में उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव जीता था। इस बार बीजेपी से टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने सपा के टिकट पर चुनाव लड़ा। रिटर्निंग ऑफिसर नागेंद्र प्रताप सिंह ने दोनों विजयी प्रत्याशियों को जीत का प्रमाण पत्र प्रदान किया।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।