यूपीः आगरा में ‘समर्थ शिक्षक-सशक्त भारत’ सम्मेलन का आयोजन, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल कार्यक्रम में हुईं शामिल
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के जेपी सभागार में ‘समर्थ शिक्षक-सशक्त भारत’ थीम पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन आज से शुरू हुआ। सम्मेलन का शुभारंभ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और एनसीटीई के चेयरपर्सन प्रोफेसर पंकज अरोड़ा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इसमें उत्तर भारत के राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से 250 से अधिक शिक्षक और प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। उद्घाटन सत्र में केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी का वीडियो संदेश भी प्रसारित किया गया। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के आदर्श व्यक्तित्व निर्माता हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप शिक्षकों के सशक्तीकरण, व्यावसायिक दक्षता और निरंतर विकास पर जोर दिया जा रहा है।
वहीं, योगेंद्र उपाध्याय ने सम्मेलन को शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर बताया।
बाइट- आनंदीबेन पटेल, राज्यपाल, उ. प्र. बाइट- योगेंद्र उपाध्याय, उच्च शिक्षा मंत्री, उ. प्र.