व्यापार

यूपी के आगरा में सांसद MSME समिट एवं इन्वेस्टर्स मीट 2026 का आयोजन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 24 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यूपी के आगरा में सांसद MSME समिट एवं इन्वेस्टर्स मीट 2026 का आयोजन

आगरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के संकल्प और MSME क्षेत्र को सशक्त बनाने के उद्देश्य से होटल ग्रैंड इम्पीरियल में सांसद MSME समिट एवं इन्वेस्टर्स मीट 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर एस.पी. सिंह बघेल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

समिट में देशभर की 150 से अधिक कंपनियों के करीब 300 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान उद्योग, व्यापार, विनिर्माण, निवेश और उद्यमिता को बढ़ावा देने के साथ नए निवेश अवसर विकसित करने और व्यापारिक सहयोग मजबूत करने पर चर्चा हुई। मीडिया से बातचीत में केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर एस.पी.

सिंह बघेल ने कहा कि जिस तरह देश की खुशहाली का रास्ता खेत-खलिहान से होकर जाता है, उसी तरह नए दौर में MSME क्षेत्र भी देश की समृद्धि का महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने कहा कि समिट का उद्देश्य उद्यमियों को प्रोत्साहित करना, सरकारी योजनाओं और विकास की संभावनाओं को आगे बढ़ाना तथा आगरा को आर्थिक गतिविधियों के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करना है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।