राजनीति

यूपीः आगरा शिक्षक एमएलसी सीट पर सपा के डॉ. आकाश अग्रवाल की जीत

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 28 अक्टूबर 2026 👁️ 2 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यूपीः आगरा शिक्षक एमएलसी सीट पर सपा के डॉ. आकाश अग्रवाल की जीत

आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन सीट पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल ने जीत दर्ज की है। फिरोजाबाद मार्ग स्थित नवीन गल्ला मंडी में हुई मतगणना में उन्होंने भाजपा प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी को पराजित किया। डॉ. आकाश अग्रवाल ने करीब 3 हजार 700 मतों की बढ़त बनाई। द्वितीय वरीयता के मतों की गिनती में 50 प्रतिशत से एक वोट अधिक मिलने के बाद उन्हें विजयी घोषित किया गया।

रिटर्निंग ऑफिसर नागेंद्र प्रताप ने डॉ. आकाश अग्रवाल को जीत का प्रमाण पत्र सौंपा। जीत के बाद उन्होंने शिक्षक मतदाताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि शिक्षक किसी दबाव में नहीं आता और न ही किसी की दबंगई से डरता है। डॉ. आकाश अग्रवाल ने भाजपा पर शिक्षकों और स्कूल प्रबंधन पर मतदान को लेकर दबाव बनाने और परेशान करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि शिक्षक संगठन के चुनाव की तस्वीर बदल चुकी है। उनके मुताबिक, भविष्य में शिक्षक चुनाव नहीं लड़ेंगे और सत्ता में रहने वाली पार्टी ही चुनाव लड़ने के बारे में सोचेगी।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।