यूपीः आगरा में शिक्षक MLC चुनाव के 3 बूथों पर पुनर्मतदान शुरू, 2,346 मतदाता करेंगे मतदान
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
आगरा में विधान परिषद चुनाव-2026 के आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के तीन मतदान बूथों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुनर्मतदान शुरू हो गया है। फतेहाबाद ब्लॉक कार्यालय के कक्ष संख्या-1 स्थित बूथ संख्या 26, सैंया ब्लॉक कार्यालय के बूथ संख्या 21 और खेरागढ़ तहसील के बूथ संख्या 20 पर दोबारा मतदान कराया जा रहा है।
इन तीनों बूथों पर कुल 2,346 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। पुनर्मतदान समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आकाश अग्रवाल की ओर से मतदान में गड़बड़ी की शिकायत किए जाने के बाद कराया जा रहा है। मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
जिलाधिकारी मनीष बंसल और डीसीपी वेस्ट आदित्य पुलिस बल के साथ मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। डीसीपी वेस्ट ने बताया कि पुनर्मतदान के लिए सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।
बाइट- आदित्य, डीसीपी वेस्ट आगरा बाइट- मतदाता
💡 पृष्ठभूमि (Background)
आगरा में 2026 के विधान परिषद चुनाव के शिक्षक खंड में तीन बूथों पर पुनर्मतदान शुरू हुआ है। यह कदम इसलिए उठाया गया क्योंकि इन बूथों पर चुनावी प्रक्रियाओं में त्रुटियाँ पाई गईं, जिससे वैध मतपत्रों की गिनती प्रभावित हुई। पुनर्मतदान से 2,346 मतदाता अपने मताधिकार का पुनः प्रयोग कर सकते हैं, जिससे चुनावी परिणामों की विश्वसनीयता बढ़ेगी। जनता के लिए यह महत्वपूर्ण है क्योंकि यह चुनावी प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करता है, और यदि पुनर्मतदान के दौरान कोई गड़बड़ी होती है तो चुनावी दावों