अपराध

यूपीः आजमगढ़ के 19 साल पुराने दोहरे हत्याकांड में ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद, क्रॉस केस में 6 को 5 साल की सजा

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 30 अक्टूबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यूपीः आजमगढ़ के 19 साल पुराने दोहरे हत्याकांड में ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद, क्रॉस केस में 6 को 5 साल की सजा

आजमगढ़ में करीब 19 साल पुराने दोहरे हत्याकांड में अदालत ने ब्लॉक प्रमुख विपिन सिंह समेत नौ आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही सभी पर 74-74 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। वहीं, इसी मामले से जुड़े क्रॉस केस में छह आरोपियों को पांच-पांच साल की कैद और 29-29 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई गई है।

अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट नंबर एक कमलापति की अदालत ने गुरुवार को यह फैसला सुनाया। मामला रानी की सराय थाना क्षेत्र के रुदरी गांव का है। 21 अक्टूबर 2007 को दशहरे के दिन हुए विवाद में तालुकदार सिंह और पारसनाथ सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जबकि रामजन्म सिंह के भतीजों अंकित और आशीष के साथ मारपीट की गई थी।

मामले में पुलिस ने जांच के बाद आरोप पत्र दाखिल किया था। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने 23 गवाह पेश किए। वहीं, इसी घटना के क्रॉस केस में भी अदालत ने छह आरोपियों को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई।

बाइट- वी.पी. सिंह, अधिवक्ता (आरोपी पक्ष)

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।