यूपीः आजमगढ़ में ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को जहूराबाद से चुनाव लड़ने की दी चुनौती
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव आजम खान से मिलने गए थे, लेकिन उन्हें निराशा मिली। इसी वजह से वह बाहर मीडिया के सवालों का जवाब देते समय झल्ला रहे थे।
राजभर ने सपा और कांग्रेस पर अल्पसंख्यकों को लेकर राजनीति करने और पिछड़ी जातियों को अधिकारों से वंचित रखने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इन्हीं मुद्दों को लेकर आजमगढ़ में सामाजिक समरसता महारैली आयोजित की जाएगी। इसमें बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य नेता शामिल होंगे।
उन्होंने कहा कि सभी वर्गों के बीच विश्वास और भाईचारा मजबूत समाज की नींव है। वहीं, अखिलेश यादव की ओर से सत्ता पक्ष को दी जा रही चुनौतियों पर पलटवार करते हुए राजभर ने उन्हें जहूराबाद विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की चुनौती दी।
बाइट- ओम प्रकाश राजभर, कैबिनेट मंत्री