राजनीति

यूपीः अखिलेश यादव के बयान पर मुरादाबाद में बवाल, उत्तराखंड समाज ने फूंका पुतला

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यूपीः अखिलेश यादव के बयान पर मुरादाबाद में बवाल, उत्तराखंड समाज ने फूंका पुतला

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के कथित बयान को लेकर मुरादाबाद में उत्तराखंड समाज के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। दिल्ली रोड पर जुटे प्रदर्शनकारियों ने अखिलेश यादव का पुतला फूंका और उनके खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि अखिलेश यादव ने उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया कहा है, जिससे समाज की भावनाएं आहत हुई हैं।

उन्होंने सपा अध्यक्ष से अपने बयान पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि उत्तराखंड के लोग इस बयान का जवाब 2027 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान देंगे। उन्होंने ऐतिहासिक तथ्य का हवाला देते हुए कहा कि उत्तराखंड पहले उत्तर प्रदेश का ही हिस्सा था, ऐसे में वहां के लोगों को घुसपैठिया कहना उचित नहीं है।

प्रदर्शनकारियों ने अखिलेश यादव के बयान पर नाराजगी जताते हुए इसे उत्तराखंड के लोगों का अपमान बताया। विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली रोड पर नारेबाजी भी की गई।

बाइट - अमित भंडारी, उत्तराखण्ड बाइट - हरीश मेहरा, उत्तराखण्ड

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के कथित बयान के कारण मुरादाबाद में उत्तराखंड समाज के लोगों द्वारा विरोध प्रदर्शन को दर्शाती है, जिसमें उन्होंने पुतला फूंका और नारेबाजी की। यह घटना महत्वपूर्ण है क्योंकि यह राजनीतिक वक्तव्यों के प्रति संवेदनशीलता और क्षेत्रीय पहचान को उजागर करती है, तथा दिखाती है कि एक ही शब्द भी सामाजिक तनाव पैदा कर सकता है। जनता पर इसका असर यह है कि यह राजनीतिक संवाद में सावधानी की मांग करता है, सामाजिक एकता को प्रभावित कर सकता है, और राजनीतिक नेताओं के लिए अपनी भा

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।