यूपीः अमरोहा में 14 हजार किसान एफपीओ से जुड़े, खेती को कारोबार बनाने पर दिया गया जोर
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अमरोहा में किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) छोटे और सीमांत किसानों को खेती के साथ कारोबार से जोड़ने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। जिले में कुल 31 एफपीओ पंजीकृत हैं, जिनसे 14,039 किसान शेयरधारक के रूप में जुड़े हैं। इनके जरिए किसान अपनी उपज के प्रसंस्करण, पैकेजिंग, ब्रांडिंग और सीधे बाजार में बिक्री पर जोर दे रहे हैं।
वित्तीय वर्ष 2024-25 में जिले के 27 एफपीओ ने कारोबार किया। इन संगठनों का टर्नओवर 5 लाख रुपये से लेकर 2.10 करोड़ रुपये तक रहा। वहीं, वित्तीय वर्ष 2026-27 में 12 प्रमुख एफपीओ बड़े स्तर पर प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन और थोक आपूर्ति श्रृंखला के संचालन में सक्रिय हैं। किसान पारंपरिक फसलों के साथ प्राकृतिक खेती, जैविक हल्दी, शहद, जैविक गुड़, अमरूद और श्रीअन्न से बने उत्पादों को भी बाजार तक पहुंचा रहे हैं।
उत्पादों की ब्रांडिंग और पैकेजिंग से किसानों को बेहतर कीमत मिलने की उम्मीद है। उप कृषि निदेशक महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि सरकार की मंशा के अनुरूप एफपीओ के माध्यम से किसानों को आधुनिक कृषि और सीधे विपणन से जोड़ा जा रहा है। भविष्य में बीज उत्पादन और ‘लैब टू लैंड’ पहल के जरिए इन संगठनों को और मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा।
बाइट- हितेश चौधरी, एफपीओ संचालक, अमरोहा बाइट- भूपेंद्र सिंह, एफपीओ संचालक, अमरोहा
बाइट- महेंद्र पाल सिंह, उप कृषि निदेशक, अमरोहा