यूपीः अमरोहा में बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन के लिए मतदान जारी, 7 बूथों पर 5,814 मतदाता कर रहे हैं मतदान
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक चुनाव के लिए अमरोहा में मतदान जारी है। जिले के सात मतदेय स्थलों पर सुबह 8 बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग हो रही है। इस चुनाव में जिले के कुल 5 हजार 814 शिक्षक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इनमें 3 हजार 488 पुरुष और 2 हजार 326 महिला मतदाता शामिल हैं।
जिले के अमरोहा, धनौरा, जोया, गंगेश्वरी, गजरौला, हसनपुर और नौगावां सादात में मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्रों पर एक-एक मजिस्ट्रेट तैनात किया गया है, जबकि तहसीलवार चार जोनल मजिस्ट्रेट जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। सुरक्षा के लिए कुल 221 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक भी लगातार मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं।
मतदान के मद्देनजर जिले के सभी शिक्षण संस्थानों में आज अवकाश घोषित किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. नितिन गौड़ ने पात्र मतदाताओं से मतदान करने की अपील की है। उन्होंने मतदाताओं से मतदान केंद्र की जानकारी पहले प्राप्त करने और निर्धारित पहचान पत्र साथ लाने को कहा है।
बाइट- डॉ. संजीव सक्सेना, मतदाता, अमरोहा बाइट- डॉ. नितिन गौड़, जिला निर्वाचन अधिकारी, अमरोहा