यूपी के अमेठी के कोटवा गांव में खस्ता खाने से 102 लोग बीमार, 17 की हालत गंभीर
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अमेठी की तिलोई तहसील के कोटवा गांव में मेले के दौरान खस्ता खाने से 102 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर मरीजों का उपचार शुरू कराया। बीमार लोगों में 39 बच्चे और 63 वयस्क शामिल हैं। वहीं, 17 मरीजों की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज तिलोई में भर्ती कराया गया, जिनमें 10 बच्चे और 7 अन्य लोग शामिल हैं।
जिलाधिकारी शशांक चौधरी ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर बीमार बच्चों और उनके परिजनों का हाल जाना और स्वास्थ्य टीम को बेहतर उपचार के निर्देश दिए। जिलाधिकारी के मुताबिक, दुकान पर एक्सपायर तेल की सप्लाई के चलते लोग बीमार हुए हैं। मामले में खस्ता बेचने वाले और सामान की सप्लाई करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
दोनों के खिलाफ मोहनगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। सीएमओ अंशुमान सिंह के मुताबिक, स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में मरीजों की जांच और उपचार कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल मरीजों की हालत सामान्य बताई जा रही है।बाइट-1: शशांक चौधरी, जिलाधिकारी, अमेठी
बाइट-2: अंशुमान सिंह, सीएमओ, अमेठी बाइट-3: मनोज कुमार, बीमार के परिजन
बाइट-4: संदीप मौर्य, बीमार के परिजन