राज्य

यूपीः अमरोहा में 15 केंद्रों पर PET परीक्षा आयोजित, 42 हजार से अधिक अभ्यर्थी पंजीकृत, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 1 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यूपीः अमरोहा में 15 केंद्रों पर PET परीक्षा आयोजित, 42 हजार से अधिक अभ्यर्थी पंजीकृत, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

अमरोहा में आज प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) का आयोजन किया जा रहा है। जिले में परीक्षा के लिए कुल 15 केंद्र बनाए गए हैं, जहां 42 हजार 624 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है। पहली पाली सुबह 10 बजे और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शुरू होगी। प्रत्येक पाली में 7 हजार 104 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।

परीक्षा की अवधि दो घंटे निर्धारित की गई है। परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। अभ्यर्थियों को बायोमेट्रिक सत्यापन और तलाशी के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है।

परीक्षा शुरू होने से आधा घंटे पहले प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। वहीं, परीक्षार्थियों की भीड़ को देखते हुए रूट डायवर्जन लागू किया गया है। जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ ने बताया कि परीक्षा की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

बाइट- डॉ. नितिन गौड़, जिलाधिकारी, अमरोहा

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।