अपराध

यूपीः अमरोहा में दो फैक्ट्रियों पर छापा, 21 कुंतल पनीर और 4500 लीटर दूध नष्ट

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 31 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यूपीः अमरोहा में दो फैक्ट्रियों पर छापा, 21 कुंतल पनीर और 4500 लीटर दूध नष्ट

दीपावली के मद्देनजर अमरोहा में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान चलाया। अंतर्जनपदीय टीमों ने गजरौला क्षेत्र में कुमराला पुलिस चौकी के पास पनीर बनाने वाली दो फैक्ट्रियों पर छापेमारी की। इस दौरान 21 कुंतल संदिग्ध पनीर, 4500 लीटर अपमिश्रित दूध और 52 किलो अरारोट स्टार्च बरामद किया गया।

खाद्य विभाग की टीम ने जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर सभी खाद्य पदार्थों को नष्ट करा दिया। इनकी कीमत करीब 8 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है। दोनों फैक्ट्रियों को सील कर दिया गया है। इसके अलावा जिले के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर रसगुल्ले, दूध, सोनपापड़ी और मावे के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।

सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा विनय कुमार अग्रवाल ने बताया कि संदिग्ध खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मिलावट के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

बाइट- वी.के. अग्रवाल, सहायक आयुक्त, अमरोहा

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।