अपराध

यूपी में अपराध की कई श्रेणियों में दर्ज मामलों की संख्या में आई गिरावट

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 22 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यूपी में अपराध की कई श्रेणियों में दर्ज मामलों की संख्या में आई गिरावट

वीओ - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में यूपी की कानून-व्यवस्था में कई अहम बदलाव देखने को मिले हैं... कभी अपराध और माफिया के दबदबे को लेकर चर्चा में रहने वाले यूपी में 2016 के मुकाबले 2024 में अपराध की कई श्रेणियों में दर्ज मामलों की संख्या में गिरावट आई है... बलात्कार के प्रयास से लेकर डकैती, हत्या और संपत्ति से जुड़े अपराधों तक... आंकड़े इस बदलाव की तस्वीर पेश कर रहे हैं... माफ़िया पर नकेल, तकनीक से लैस पुलिस और मामलों के त्वरित न्याय ने उत्तर प्रदेश में अपराध की परिभाषा बदल दी है...

ग्राफिक्स इन -

हेडर - 2016 VS 2024... कितना बदला यूपी ?

  • यूपी में अपराध दरों में भारी गिरावट आई है
  • (और ) योगी सरकार के अंतर्गत अपराधों पर लगाम लगी है
  • ('द इंडियन मैट्रिक्स की रिपोर्ट के मुताबिक ) 2016 के मुकाबले 2024 में ज्यादातर अपराध श्रेणियों में गिरावट दर्ज हुई
  • बलात्कार के प्रयासों के मामलों में 94.5% की कमी
  • डकैती के मामलों में 79.9% की कमी
  • यौन उत्पीड़न के मामलों में 72.0% की कमी
  • सार्वजनिक व्यवस्था से जुड़े अपराधों में 68.3% की कमी
  • हत्या के मामलों में 34.2% की कमी
  • बलात्कार के मामलों में 33.4% की कमी
  • संपत्ति से जुड़े अपराधों में 27.8% की कमी

ग्राफिक्स आउट -

वीओ - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी की कानून-व्यवस्था में सुधार के लिए कई सख्त कदम उठाए गए हैं... सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत माफिया और संगठित अपराध के खिलाफ कार्रवाई की गई... पुलिस गश्त बढ़ाने, निगरानी तंत्र को मजबूत करने और अपराधियों के खिलाफ त्वरित कानूनी कार्रवाई पर जोर दिया गया... वहीं, दंगों और अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण के साथ अपराध से अर्जित संपत्तियों की जब्ती जैसी कार्रवाइयां भी की गईं... इन तमाम कदमों की वजह से अपराध की कई श्रेणियों में दर्ज मामलों में गिरावट देखने को मिली है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।