यूपीः अयोध्या का दीपोत्सव होगा ऐतिहासिक और भव्य, सांसद रवि किशन ने अखिलेश-राहुल पर साधा निशाना
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
गोरखपुर में सांसद रवि किशन ने अयोध्या में होने वाले दीपोत्सव को ऐतिहासिक और भव्य बताया। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार ने अयोध्या को नया स्वरूप दिया है। दीपोत्सव का नजारा पूरा देश ही नहीं, बल्कि दुनिया देखती है। उन्होंने आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने वाले अयोध्यावासियों को साधुवाद दिया।
रवि किशन ने कहा कि टेराकोटा और गोबर से बने दीयों के इस्तेमाल से स्थानीय कारीगरों को रोजगार मिल रहा है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत और एक जिला एक उत्पाद अभियान का परिणाम है। वहीं, राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का रॉकेट कई बार लॉन्च होकर फेल हो चुका है।
अखिलेश यादव के 2027 में सत्ता में वापसी के सपने पर तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश में फिर योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार बनेगी। उन्होंने गठबंधन पर भी निशाना साधा।
बाइट- रवि किशन , सांसद गोरखपुर
💡 पृष्ठभूमि (Background)
अयोध्या में दीपोत्सव का आयोजन, जिसे सांसद रवि किशन ने ‘ऐतिहासिक और भव्य’ कहा, यह धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा को उजागर करता है। यह खबर इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाती है कि सरकार ने इस पवित्र स्थल को नया रूप दिया है, जिससे हजारों लोगों की श्रद्धा और पर्यटन में वृद्धि हो रही है। दीपोत्सव में टेराकोटा और गोबर के दीयों के उपयोग से स्थानीय कारीगरों को रोजगार मिल रहा है, जिससे क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को भी बल मिलता है। जनता के लिए इसका असर यह है कि धार्मिक अनुभव समृद्ध हो रहा है और साथ ही आर्थिक