अपराध

यूपीः अयोध्या के दीपोत्सव में पहली बार शामिल होंगे अमित शाह

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 1 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यूपीः अयोध्या के दीपोत्सव में पहली बार शामिल होंगे अमित शाह

अयोध्या का दसवां दीपोत्सव इस बार सिर्फ आस्था का उत्सव नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश की सियासत के लिहाज से भी बेहद अहम होने जा रहा है। 7 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहली बार रामनगरी के दीपोत्सव में शामिल होंगे। बीजेपी की दो दिवसीय कार्यसमिति की बैठक के बाद उनका यह दौरा 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों से भी जोड़कर देखा जा रहा है....दरअसल, बीजेपी यूपी की सभी 18 प्रशासनिक मंडलों में अमित शाह की रैलियों और जनसभाओं के जरिए संगठन को मजबूत करने की तैयारी में है।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, अयोध्या से इस आउटरीच अभियान की शुरुआत होने और दीपोत्सव के मंच से जनसभा को संबोधित करने की भी संभावना है। इस रणनीति में युवाओं और नए मतदाताओं तक पहुंच भी अहम है.....वहीं, दीपोत्सव की तैयारियां भी जोरों पर हैं। राम की पैड़ी समेत सरयू तट के 56 घाटों पर 30 लाख दीये जलाने का लक्ष्य है।

अवध विश्वविद्यालय के 35 हजार स्वयंसेवक इसकी जिम्मेदारी संभालेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 24 अक्टूबर को तैयारियों की समीक्षा कर चुके हैं। देशभर के कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। धर्मपथ पर AI से रंगोलियां बनेंगी। स्वयंसेवकों को नाम, फोटो, मोबाइल नंबर और तैनाती स्थल वाले QR कोड पहचान पत्र मिलेंगे।

पुलिस और सुरक्षाबलों के लिए अलग पास होंगे और डिजिटल स्कैनिंग से प्रवेश नियंत्रित किया जाएगा.....यानी अयोध्या में इस बार आस्था के साथ सियासी संदेश और चुनावी रणनीति की झलक भी देखने को मिलेगी।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।