यूपी के अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने कल अयोध्या पहुंचेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
रामनगरी अयोध्या में 7 नवंबर को होने वाले 10वें दीपोत्सव-2026 की तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल 2 नवंबर को अयोध्या पहुंचकर तैयारियों का जायजा लेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री राम की पैड़ी, रामकथा पार्क और साकेत महाविद्यालय का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। साथ ही अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर तैयारियों की जानकारी लेंगे।मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे और दीपोत्सव के मुख्य आयोजन को देखते हुए जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी और एसएसपी डॉ.
गौरव ग्रोवर ने आज आयोजन स्थलों का निरीक्षण किया। डीएम ने बताया कि पिछले दो-तीन दिनों में हुई बारिश से तैयारियों पर कुछ असर पड़ा है, लेकिन सभी काम समयबद्ध तरीके से पूरे किए जा रहे हैं। निरीक्षण में सामने आने वाली कमियों को भी दूर कराया जाएगा। वहीं, एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए पूरे आयोजन क्षेत्र को जोन और सेक्टर में बांटा गया है।
सीसीटीवी कैमरों के साथ येलो जोन कंट्रोल रूम और इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर बनाया जा रहा है। इसके अलावा ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू होगा और अतिरिक्त पुलिस बल के साथ विशेष सुरक्षा एजेंसियां भी तैनात रहेंगी।