विदेश

यूपीः बागपत में चीनी मिल के पेराई सत्र का मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने किया शुभारंभ

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 4 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यूपीः बागपत में चीनी मिल के पेराई सत्र का मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने किया शुभारंभ

बागपत में प्रदेश के गन्ना मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी ने सहकारी चीनी मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने जिले को बड़ी औद्योगिक सौगात देने का ऐलान किया। मंत्री ने बताया कि पुरानी चीनी मिल को अपग्रेड किया जाएगा और 5 हजार टीसीडी क्षमता की नई फैक्टरी को मंजूरी मिल चुकी है।

इसमें बिजली उत्पादन के साथ एथनॉल प्लांट भी लगाया जाएगा। इस दौरान उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के चुनाव नहीं लड़ने वाले बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि हिम्मत है तो अखिलेश यादव चुनाव लड़ें। उन्होंने अखिलेश यादव के राजनीतिक सफर और मुख्यमंत्री बनने को लेकर भी तंज कसा। वहीं, बाबा बागेश्वर की भगवान श्रीकृष्ण पर टिप्पणी को लेकर मंत्री ने कहा कि श्रीकृष्ण के उपदेशों को पूरी दुनिया गीता के माध्यम से सम्मान देती है।

गन्ना मूल्य और किसानों के भुगतान पर उन्होंने कहा कि योगी सरकार में गन्ने के दाम में 85 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आगामी कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री के सामने किसानों की गन्ना मूल्य बढ़ाने की मांग रखेंगे।

बाइट- लक्ष्मी नारायण चौधरी, गन्ना मंत्री

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।