अपराध

यूपी के बरेली दंगा मामले में एक और गिरफ्तारी, मौलाना तौकीर रजा के आह्वान पर जुटी भीड़ का हिस्सा था आरोपी सद्दाम खान

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 3 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यूपी के बरेली दंगा मामले में एक और गिरफ्तारी, मौलाना तौकीर रजा के आह्वान पर जुटी भीड़ का हिस्सा था आरोपी सद्दाम खान

बरेली दंगा मामले में पुलिस ने एक और वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। कैंट थाना पुलिस ने मुकदमा संख्या 489/2025 में वांछित सद्दाम खान को उसके घर ग्राम फरीदापुर चौधरी, इज्जतनगर से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी 26 सितंबर 2025 को हुए बरेली दंगे के मामले में फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई कर रही है।पुलिस पूछताछ में सद्दाम खान ने बताया कि सितंबर 2025 में मौलाना तौकीर रजा की बैठक हुई थी।

इसके बाद 26 सितंबर को जुमे की नमाज के बाद इस्लामिया ग्राउंड में लोगों के जुटने का आह्वान किया गया था। आरोपी ने भीड़ के साथ इस्लामिया ग्राउंड की ओर जाने और घटना के दौरान कचहरी की तरफ भागने की बात भी स्वीकार की है।पुलिस के अनुसार, इस मामले में मौलाना तौकीर रजा समेत 25 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर फरार और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर कैंट पुलिस ने सद्दाम खान को गिरफ्तार किया।सीओ सिटी आशुतोष शिवम ने बताया कि सद्दाम खान के खिलाफ बारादरी थाने में भी एक अन्य मुकदमा दर्ज है। बरेली दंगा प्रकरण में आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।