देश

यूपीः बरेली में कन्या सुमंगला योजना से बेटियों को मिल रही शिक्षा की उड़ान

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 4 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यूपीः बरेली में कन्या सुमंगला योजना से बेटियों को मिल रही शिक्षा की उड़ान

बरेली में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना बेटियों की शिक्षा और आत्मनिर्भरता में मददगार साबित हो रही है। योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता से छात्राएं अपनी पढ़ाई जारी रख पा रही हैं। बरेली की राधिका सक्सेना और खुशी सक्सेना इसकी मिसाल हैं। राधिका सक्सेना ने बताया कि उन्होंने नौवीं कक्षा में योजना के लिए आवेदन किया था।

इसके तहत मिले पांच हजार रुपये से उन्होंने किताबें और पढ़ाई से जुड़ी अन्य जरूरतें पूरी कीं। उन्होंने कहा कि इस आर्थिक सहयोग से पढ़ाई जारी रखने में मदद मिली। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया। वहीं, खुशी सक्सेना को योजना के तहत सात हजार रुपये की सहायता मिली है।

वह फिलहाल बीएससी की पढ़ाई कर रही हैं। वर्ष 2023 में पिता के निधन के बाद उन्होंने छोटे बच्चों को ट्यूशन पढ़ाना शुरू किया, ताकि परिवार की मदद के साथ अपनी पढ़ाई भी जारी रख सकें। जिलाधिकारी अविनाश सिंह के मुताबिक, जिले में 46 हजार से अधिक बेटियों को योजना का लाभ मिल चुका है। इसके तहत छह चरणों में कुल 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है।

जिला प्रोबेशन अधिकारी मोनिका राणा ने बताया कि यह सहायता बेटी के जन्म से लेकर उसकी शिक्षा तक उपलब्ध कराई जाती है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।