यूपी के बरेली में लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ रैली, विपक्ष पर बरसे जेपी नड्डा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
बरेली में आज आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ रैली में केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को दोष देने के बजाय विपक्ष को लोगों के दिलों में जगह बनानी चाहिए। जेपी नड्डा ने कहा कि देश भारत के नागरिक चलाएंगे, घुसपैठिए नहीं।
उन्होंने कहा कि घुसपैठियों का समर्थन करने वालों को जनता नकार देगी।रैली को संबोधित करने के बाद जेपी नड्डा ने जनजागरण के उद्देश्य से आयोजित मार्च में भी हिस्सा लिया। इस मार्च के जरिए लोगों को देश में अराजकता फैलाने की कोशिशों और विपक्ष की ओर से उठाए जा रहे मुद्दों को लेकर जागरूक किया गया।‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ रैली में एनडीए के घटक दल राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने भी मंच साझा किया।
इसके अलावा उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह और राज्यसभा सांसद श्रुति गंगवार भी मौजूद रहीं। रैली के मंच से सभी नेताओं ने एसआईआर और चुनाव आयोग को लेकर विपक्ष की ओर से उठाए जा रहे सवालों और फैलाए जा रहे भ्रम पर अपनी बात रखी।
बाइट-जयंत चौधरी – केंद्रीय मंत्री बाइट-केशव प्रसाद मौर्य – उपमुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश
बाइट-धर्मपाल सिंह – कैबिनेट मंत्री, उत्तर प्रदेश
बाइट-श्रुति गंगवार – राज्यसभा सांसद