यूपीः बरेली में दिव्यांगजनों को बांटे गए 473 सहायक उपकरण
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
बरेली के राजकीय संकेत विद्यालय में दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग की ओर से कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार और विशिष्ट अतिथि सांसद छत्रपाल गंगवार ने दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए। इस दौरान ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र, बैसाखी, एमआर किट, स्मार्ट केन और लेप्रोसी किट प्रदान की गईं।
मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने दिव्यांगजनों को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और उन्हें स्वरोजगार शुरू करने के लिए प्रेरित किया। सांसद छत्रपाल गंगवार ने कहा कि सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। विभाग की मंडलीय उपनिदेशक संगीता सिंह ने दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।
जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी चमन सिंह के अनुसार, समारोह में 200 ट्राई साइकिल, 50 व्हीलचेयर, 52 एमआर किट, 109 श्रवण यंत्र, 50 स्मार्ट केन और 12 लेप्रोसी किट वितरित की गईं। उपकरण पाने वाले लाभार्थियों ने सरकार और विभाग का आभार जताया।
बाइट- डॉ. अरुण कुमार सक्सेना (वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार)
बाइट- छत्रपाल गंगवार (सांसद) बाइट- संगीता सिंह (उपनिदेशक दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, बरेली मंडल)
बाइट- चमन सिंह (जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी,बरेली)
बाइट- राजवीर, श्रीमती विमला एवं श्री सुजान सिंह