यूपी के बरेली मेें अखिलेश यादव के वोट चोरी के आरोप पर धर्मपाल सिंह का पलटवार, बोले- चोरों को सारे चोर नजर आते हैं
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
बरेली में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने सर्किट हाउस में सरदार पटेल जयंती और संगठनात्मक रणनीति को लेकर समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के वोट चोरी के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि चोरों को सारे चोर नजर आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले सपा के शासन में फर्जी वोटिंग और धांधलेबाजी होती थी।
मंत्री ने एमएलसी चुनाव में भाजपा की सभी सीटों पर जीत का दावा किया और कहा कि बरेली-मुरादाबाद खंड से भाजपा प्रत्याशी डॉ. हरि सिंह ढिल्लो चुनाव जीतेंगे। आजम खान से अखिलेश यादव की मुलाकात पर भी उन्होंने निशाना साधा। एसआईआर प्रक्रिया का समर्थन करते हुए धर्मपाल सिंह ने कहा कि मतदाता सूची से फर्जी और मृत मतदाताओं के नाम हटाए जा रहे हैं और नए मतदाताओं के नाम जोड़े जा रहे हैं।
उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने का दावा भी किया।