राज्य

यूपी में दशहरे की धूम, लखनऊ में दिखेगा हाईटेक रावण

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 20 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यूपी में दशहरे की धूम, लखनऊ में दिखेगा हाईटेक रावण

वीओ - बुराई पर अच्छाई की जीत... अधर्म पर धर्म की विजय... इसी संदेश के साथ मंगलवार को पूरे उत्तर प्रदेश में दशहरे की धूम है... विजयादशमी के मौके पर शहर-शहर रावण दहन की तैयारियां की गई हैं... कहीं विशालकाय रावण के पुतले लोगों का ध्यान खींच रहे हैं, तो कहीं आधुनिक तकनीक दशहरे के आयोजन को नया रूप दे रही है...

वीओ - दशहरे की शाम को लेकर प्रदेश के अलग-अलग शहरों में उत्साह है... राजधानी लखनऊ में हाईटेक रावण के साथ AI तकनीक से रामलीला के दृश्य दिखाए जाएंगे... राम बारात में डिजिटल हाथी आयोजन की रौनक बढ़ाएगा... वहीं, कानपुर और वाराणसी में भी रावण दहन को लेकर तैयारियां पूरी हैं... आइए दिखाते हैं प्रदेश के तीन बड़े शहरों में दशहरे की खास तस्वीरें...

वीओ - प्रदेश के तीन बड़े शहरों में दशहरे की अलग-अलग छटा देखने को मिल रही है... राजधानी लखनऊ के ऐतिहासिक ऐशबाग रामलीला मैदान में इस बार हाईटेक रावण आकर्षण का केंद्र बना हुआ है... ये रावण खुद चलकर मैदान में आएगा... हाथ-पैर हिलाएगा और तलवार लहराएगा... रामलीला में AI तकनीक से आकर्षक दृश्य दिखाए जाएंगे...

वहीं, राम बारात में डिजिटल हाथी आयोजन को खास बनाएगा... दर्शकों के बैठने के लिए सात हजार से ज्यादा कुर्सियों की व्यवस्था की गई है... और रावण दहन के बाद करीब 45 मिनट तक आतिशबाजी की जाएगी... उधर, कानपुर में परेड ग्राउंड पर 90 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा... दशहरे के मौके पर शहर के प्रसिद्ध दशानन यानी रावण मंदिर में भी श्रद्धालुओं के पहुंच रहे है...

वहीं, काशी यानी वाराणसी के बरेका स्टेडियम में 75 फीट ऊंचे रावण, 70 फीट ऊंचे कुंभकरण और 65 फीट ऊंचे मेघनाद के पुतलों का दहन होगा... इस बार यहां एक सिर वाला रावण तैयार किया गया है... इसके साथ ही काशी में ‘देशघाती कॉकरोच’ का प्रतीकात्मक दहन भी किया जाएगा... प्रदेश के दूसरे इलाकों में भी करीब 35 से ज्यादा जगहों पर रावण दहन के आयोजन है...

इन कार्यक्रमों में लोगों की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और आयोजन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जरूरी इंतजाम भी किए गए हैं...

वीओ - उत्तर प्रदेश में दशहरे के ये आयोजन परंपरा और आधुनिकता का अनूठा संगम पेश कर रहे हैं... लखनऊ में हाईटेक रावण और AI तकनीक से सजी रामलीला हो या कानपुर और काशी में विशालकाय पुतलों का दहन... हर जगह पर्व को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है...

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।