यूपी में धूमधाम से मनाया जा रहा शारदीय नवरात्रि का पर्व
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
वीओ - प्रदेशभर में शारदीय नवरात्रि का पर्व धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है... यूपी में हजारों की संख्या में दुर्गा पूजा पंडाल सजाए गए हैं.... पंडालों में मां दुर्गा विराजमान हैं और उनके दर्शन व आशीर्वाद के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी हैं... तस्वीरें लखनऊ, गोरखपुर और वाराणसी से हैं...
लखनऊ के विद्यांत कॉलेज में बना दुर्गा पूजा पंडाल भक्ति के रंग में रंगा हुआ है... यहां मां दुर्गा के पारंपरिक और दिव्य स्वरूप के दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं... इस पंडाल में करीब 91 साल से दुर्गा पूजा की परंपरा निभाई जा रही है... वहीं, वाराणसी के हथुआ मार्केट में इस साल कंबोडिया के ऐतिहासिक अंकोरवाट मंदिर की तर्ज पर भव्य दुर्गा पूजा पंडाल तैयार किया गया है...
करीब 60 फीट ऊंचे इस पंडाल को बांस और कपड़ों से आकर्षक रूप दिया गया है... पिछले 25 साल से चली आ रही इस परंपरा में इस बार भी कारीगरों ने अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया है... उधर, गोरखपुर के शास्त्री नगर मोहल्ले में करीब 22 फीट ऊंची मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है... यहां करीब 50 साल से लगातार प्रतिमा स्थापित की जा रही है...
मां के दर्शन के लिए हर साल हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं... वहीं, हर साल प्रतिमा को और भव्य रूप देने का प्रयास किया जाता है...
वीओ - वहीं, कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में हुई भगदड़ में 19 मौतों के बाद यूपी सरकार पूरी तरह सतर्क हो गई है... मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था और जनसुरक्षा को लेकर कड़ा रुख अपनाया है... और राज्य के सभी पुलिस कमिश्नर, जिलाधिकारियों और पुलिस कप्तानों को दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा को लेकर कड़े निर्देश दिए हैं....
ग्राफिक्स इन -
हेडर - सीएम योगी के निर्देश
- सीएम योगी ने राज्य के सभी पुलिस कमिश्नर, DM और SP/SSP को फील्ड में उतरने का निर्देश दिया है
- ( सीएम योगी के निर्देश के मुताबिक ) पंडालों में श्रद्धालुओं की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
- सभी अधिकारी प्रत्येक दुर्गा पूजा पंडाल में पहुंचकर अग्नि सुरक्षा के इंतजामों की गहन जांच करेंगे
- पंडालों में पर्याप्त अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता और प्रवेश-निकास द्वारों की व्यवस्था की जांच की जाएगी
- ( इसके अलावा ) किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त इमरजेंसी एग्जिट की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए
- पंडालों में रोशनी और सजावट के लिए इस्तेमाल होने वाली बिजली से शॉर्ट सर्किट और आग लगने का खतरा बना रहता है
- ( इसे देखते हुए ) सीएम योगी ने पंडालों में विद्युत सुरक्षा की भी सघन जांच के निर्देश दिए हैं
- सभी जिलों के अधिकारी बिजली विभाग के तकनीकी विशेषज्ञों के साथ मिलकर पंडालों की वायरिंग, विद्युत लोड और ट्रांसफार्मर की स्थिति की जांच करेंगे
- ( ताकि ) बिजली से जुड़ी किसी भी संभावित दुर्घटना या आगजनी के खतरे को समय रहते पूरी तरह शून्य किया जा सके
ग्राफिक्स आउट -
वीओ - उत्सव के दौरान शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए सीएम योगी ने अधिकारियों को दफ्तरों से निकलकर मौके पर जाकर निगरानी करने के निर्देश दिए हैं...अब डीएम और पुलिस अधिकारी खुद पूजा पंडालों, संवेदनशील इलाकों और भीड़भाड़ वाली सड़कों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था की जांच करेंगे... शासन की ओर से साफ कर दिया गया है कि जनसुरक्षा में किसी भी स्तर पर पाई गई लापरवाही के लिए सीधे संबंधित क्षेत्र के अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।