अपराध

यूपीः फतेहपुर में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्ष पर जमकर बोला हमला

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 20 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यूपीः फतेहपुर में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्ष पर जमकर बोला हमला

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य अपने एक दिवसीय दौरे पर फतेहपुर पहुंचे। यहां उन्होंने प्रबुद्ध सम्मेलन में हिस्सा लिया और झांसी खंड स्नातक एमएलसी प्रत्याशी अशोक राठौर के समर्थन में वोट करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा।

दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर हो रहे प्रदर्शन पर मौर्य ने आरोप लगाया कि विदेशी शक्तियां देश में प्रभाव बढ़ाने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री बनने का सपना छोड़ देना चाहिए, क्योंकि जनता उन्हें नकार चुकी है।

उन्होंने कहा कि बीजेपी विपक्ष को सड़क से लेकर संसद तक जवाब देगी। अखिलेश यादव के पीडीए प्रणपत्र को लेकर भी उपमुख्यमंत्री ने तंज कसा। कन्नौज में डॉ. भीमराव आंबेडकर का बोर्ड हटाए जाने के मुद्दे पर उन्होंने सपा अध्यक्ष को घेरते हुए कहा कि उन्हें इस मामले में बोलने का नैतिक अधिकार नहीं है।

वहीं, 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर केशव प्रसाद मौर्य ने दावा किया कि बीजेपी लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी और 300 से अधिक सीटें जीतेगी। उन्होंने एमएलसी चुनाव में भी सभी 11 सीटों पर जीत का दावा किया।

बाइट - केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री उ.प्र. सरकार

बाइट - अशोक राठौर, एम एल सी प्रत्याशी

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।