यूपीः फतेहपुर में राकेश सचान का दावा- 2027 में फिर बनेगी BJP सरकार
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
फतेहपुर के बिंदकी में एक निजी कार्यक्रम में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और 2017 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद देश और प्रदेश में बदलाव हुए हैं।
उन्होंने दावा किया कि डबल इंजन सरकार ने बिना भेदभाव के विकास कार्य किए हैं और 2027 के विधानसभा चुनाव में भी भाजपा की जीत होगी। एमएलसी चुनाव को लेकर मंत्री ने कहा कि यह पढ़े-लिखे और जागरूक मतदाताओं का चुनाव है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशियों की जीत का दावा किया। एसआईआर पर बोलते हुए राकेश सचान ने मतदाताओं से सूची में अपना नाम जांचने की अपील की।
उन्होंने कहा कि पात्र नागरिक फॉर्म-6 के जरिए नाम जुड़वा सकते हैं, जबकि पता बदलने के लिए फॉर्म-8 भर सकते हैं। उन्होंने बूथ दूर होने पर उसे नजदीक कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को प्रस्ताव देने की बात भी कही। विपक्ष के आरोपों पर उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की प्रक्रिया में सभी राजनीतिक दलों की भागीदारी होती है।
उन्होंने मतदाता जागरूकता पर जोर दिया।
बाइट - राकेश सचान, कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार
बाइट- रेनू, बीएलओ