अपराध

यूपीः गाजियाबाद में मुठभेड़, 25 हजार का इनामी बदमाश अमजद गिरफ्तार

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यूपीः गाजियाबाद में मुठभेड़, 25 हजार का इनामी बदमाश अमजद गिरफ्तार

गाजियाबाद के शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश अमजद को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस के मुताबिक, 26 अक्टूबर की रात डीएलएफ चौकी प्रभारी की टीम भगत सिंह चौक पर गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान स्कूटी सवार संदिग्ध पुलिस को देखकर भागने लगा। स्कूटी गिरने के बाद वह पैदल भागा और पीछा करने पर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया। गिरफ्तार आरोपी अमजद लोनी का रहने वाला है।

पुलिस के अनुसार, उसके खिलाफ गाजियाबाद के विभिन्न थानों में 16 मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी के कब्जे से .315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, चोरी की स्कूटी और आईफोन बरामद हुआ है। जांच में स्कूटी दिल्ली के वजीराबाद थाना क्षेत्र से चोरी की पाई गई। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

बाइट- अतुल कुमार, एसीपी

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।