राज्य

यूपी  के  गाजियाबाद में द्वितीय राष्ट्रीय SDRF CBRN प्रतियोगिता-2026 का समापन, तमिलनाडु की टीम रही अव्वल

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 5 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यूपी  के  गाजियाबाद में द्वितीय राष्ट्रीय SDRF CBRN प्रतियोगिता-2026 का समापन, तमिलनाडु की टीम रही अव्वल

गाजियाबाद में 8वीं वाहिनी NDRF परिसर में आयोजित द्वितीय राष्ट्रीय SDRF CBRN प्रतियोगिता-2026 का समापन हो गया। 2 से 4 नवंबर तक आयोजित इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में देश के 19 राज्यों की SDRF टीमों ने क्षेत्रीय स्तर पर हिस्सा लिया, जिनमें से आठ टीमों ने अंतिम मुकाबले में अपनी दक्षता का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता का उद्देश्य रासायनिक, जैविक, रेडियोलॉजिकल और परमाणु आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए SDRF जवानों की तकनीकी क्षमता, त्वरित प्रतिक्रिया और आपसी समन्वय को मजबूत करना था। समापन समारोह में NDRF के महानिदेशक पीयूष आनंद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि NDRF और SDRF की संयुक्त प्रतियोगिताएं और प्रशिक्षण आपदा प्रबंधन की तैयारियों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने CBRN आपदाओं को अदृश्य खतरा बताते हुए ऐसे हालात से निपटने के लिए नियमित अभ्यास और तकनीकी दक्षता पर जोर दिया। प्रतियोगिता में तमिलनाडु SDRF की टीम ने पहला स्थान हासिल कर एक लाख रुपये और ट्रॉफी जीती। उत्तराखंड की टीम दूसरे स्थान पर रही, जिसे 75 हजार रुपये और ट्रॉफी दी गई, जबकि बिहार SDRF की टीम तीसरे स्थान पर रही और उसे 50 हजार रुपये तथा ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।

इस मौके पर NDRF के महानिरीक्षक नरेंद्र सिंह बुंदेला समेत कई वरिष्ठ अधिकारी और बचावकर्मी मौजूद रहे।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।