अपराध

यूपी के गोंडा में सीएम योगी ने दी 69 विकास परियोजनाओं की सौगात

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 2 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यूपी के गोंडा में  सीएम योगी ने दी  69 विकास परियोजनाओं की सौगात

वीओ – वक्त के पन्नों पर छपी तस्वीर जब वर्तमान के कैनवास पर सजाई जाती है... तो अतीत की धुंधली यादें फिर से ताजा हो जाती हैं... सीएम योगी ने 2 नवंबर को गोंडा की जनसभा में ठीक इसी तारीख का हवाला देते हुए... इतिहास के उन पन्नों को पलट कर रख दिया... जिसमें करीब साढ़े तीन दश्क पुराना कारसेवकों के खून से सना काला अध्याय दर्ज था...

ग्राफिक्स इन – (बना हुआ है) 2 नवंबर आज... सीएम योगी ने 1990 को किया याद ! - हेडर

  • आज 2 नवंबर, 2026 को अयोध्या में कारसेवकों पर हुई गोलीबारी के 36 साल पूरे हुए
  • इसे राम जन्मभूमि आंदोलन का काला दिन माना जाता है
  • 1990 में अयोध्या में राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण की मांग उठ रही थी
  • साथ ही देशभर में आंदोलन किया जा रहा था
  • 2 नवंबर, 1990 को कारसेवा के आह्वान पर बड़ी संख्या में कारसेवक अयोध्या पहुंचे थे
  • उस समय उत्तर प्रदेश में मुलायम सिंह यादव की सरकार थी
  • 30 अक्टूबर 1990 को कारसेवकों पर पहली बार गोलियां चली थी
  • दो दिन बाद, 2 नवंबर को एक बार फिर पुलिस ने गोलियां चलाईं
  • इन घटनाओं में कई कारसेवकों की जान चली गई

ग्राफिक्स आउट -

बाइट – योगी आदित्यनाथ,सीएम , यूपी

वीओ - यूपी में चुनावी शंखनाद के बीच सीएम योगी ने गोंडा के मंच से सपा को घेरने के साथ... जिले को 520 करोड़ से ज्यादा की 69 परियोजनाओं की सौगात भी दी...

बाइट - योगी आदित्यनाथ, सीएम, यूपी -

वीओ – कुल मिलाकर देखें तो गोंड़ा के मंच से सीएम योगी ने अयोध्या की ऐतिहासिक और रक्तरंजित घटना का जिक्र कर सपा पर करारा तंज कसा... साथ ही जिले को 520 करोड़ के प्रोजेक्टस का तोहफा देते हुए... विकास के मुद्दे पर सपा को सिर्फ सैफई तक सीमित करार दिया।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।