राज्य

यूपीः गोरखपुर में अर्नव तूफान के अलर्ट के बीच PET परीक्षा की तैयारी, गोरखपुर में 52 केंद्रों पर होंगे एग्जाम

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 30 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यूपीः  गोरखपुर में अर्नव तूफान के अलर्ट के बीच PET परीक्षा की तैयारी, गोरखपुर में 52 केंद्रों पर होंगे एग्जाम

गोरखपुर में अर्नव तूफान के अलर्ट और बारिश की आशंका के बीच 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को होने वाली PET परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिले में परीक्षा के लिए 52 केंद्र बनाए गए हैं, जहां दोनों पालियों में 23 हजार 208 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। प्रशासन ने सभी केंद्रों पर मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापकों की तैनाती की है।

बारिश से बचाव के लिए रेलवे स्टेशन, बस अड्डों और होल्डिंग एरिया में शेड की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, कक्षा 1 से 12 तक के सभी बोर्ड के स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। परिवहन निगम ने परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए 1040 बसों की व्यवस्था की है। प्रशासन ने आपदा से निपटने के लिए कंट्रोल रूम को 24 घंटे सक्रिय रखने और संबंधित विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।

साथ ही लोगों से खराब मौसम में अनावश्यक घर से बाहर न निकलने की अपील की गई है।

बाइट - गजेंद्र कुमार, एडीएम सिटी बाइट - जय प्रकाश, एडीएम फाइनेंस

बाइट - लव कुमार सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।