राजनीति

यूपीः गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक एमएलसी चुनाव की मतगणना शुरू, 14 टेबल पर होगी वोटों की गिनती

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 27 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यूपीः गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक एमएलसी चुनाव की मतगणना शुरू, 14 टेबल पर होगी वोटों की गिनती

गोरखपुर में गोरखपुर विश्वविद्यालय के वाणिज्य संकाय भवन में गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक खंड निर्वाचन की मतगणना शुरू हो गई है। निष्पक्ष और पारदर्शी मतगणना के लिए जिला प्रशासन ने व्यवस्थाएं की हैं। मतगणना के लिए 14 टेबल बनाई गई हैं और प्रक्रिया दो शिफ्ट में पूरी की जाएगी। इस चुनाव में 16 प्रत्याशी मैदान में हैं।

मतगणना के दौरान पहले मतपेटियों को खोलकर 50-50 मतपत्रों की गड्डियां बनाई जाएंगी। इनका मिलान फॉर्म-16 में दर्ज मतों की संख्या से किया जाएगा। इसके बाद प्रत्येक टेबल पर एक हजार मतों की गिनती होगी। तीन राउंड में मतगणना पूरी करने की योजना है। इस निर्वाचन में 17 जिलों के कुल 54,910 मतों में से 43,553 वैध मत पड़े।

मतदान प्रतिशत 79.31 रहा। गोरखपुर के एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि मतगणना स्थल पर पुलिस बल तैनात है। मतगणना एजेंटों को पास जारी किए गए हैं और केवल पासधारकों को ही प्रवेश की अनुमति दी गई है।

बाइट - डॉ. कौस्तुभ, एसएसपी गोरखपुर

💡 पृष्ठभूमि (Background)

गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक एमएलसी चुनाव की मतगणना गोरखपुर विश्वविद्यालय के वाणिज्य संकाय भवन में शुरू हुई है। यह चुनाव शिक्षकों के प्रतिनिधित्व को तय करने के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि एमएलसी का पद शिक्षा नीति और क्षेत्रीय विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस मतगणना के दौरान 14 टेबल पर 16 प्रत्याशियों के वोट गिने जाएंगे, जिससे पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित होगी। परिणाम से शिक्षकों की आवाज़ मजबूत होगी, जिससे शिक्षा सुधार और स्थानीय नीतियों पर असर पड़ेगा। जनता को यह स्पष्टता मिलेगी कि उनके श

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।