अपराध

यूपीः गोरखपुर में प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 3 युवकों की मौत, 9 घायल

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 22 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यूपीः गोरखपुर में प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 3 युवकों की मौत, 9 घायल

गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल अयोध्या प्रसाद गांव में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। प्रतिमा लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉलियां हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गईं। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि नौ लोग झुलसकर घायल हो गए। मृतकों की पहचान लकी (17), विक्की (18) और चंदन (21) के रूप में हुई है।

इनमें दो सगे भाई और उनका मौसेरा भाई शामिल है। हादसे के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही का आरोप लगाते हुए मेडिकल कॉलेज के बाहर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। उन्होंने मुआवजे, घायलों के बेहतर इलाज और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की। प्रशासन ने मामले में एक जेई और दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है, जबकि लाइनमैन की सेवा समाप्त करने की कार्रवाई की गई है।

जिलाधिकारी दीपक मीणा ने तीन मौतों और नौ लोगों के घायल होने की पुष्टि की। एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के अनुसार, लोगों को समझाकर यातायात बहाल करा दिया गया है।

बाइट - दीपक मीणा ,जिलाधिकारी गोरखपुर बाइट - डॉ. कौस्तुभ एसएसपी, गोरखपुर

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।