राज्य

यूपी के गोरखपुर में  2017 के बाद बदली वनटांगिया गांव की तस्वीर, विकास की मुख्यधारा से जुड़ा समाज

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 7 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यूपी के गोरखपुर में  2017 के बाद बदली वनटांगिया गांव की तस्वीर, विकास की मुख्यधारा से जुड़ा समाज

दीपावली यानी खुशियों और रोशनी का पर्व... लेकिन गोरखपुर के वनटांगिया गांव में दीपावली का उत्सव कुछ खास होता है... यहां हर साल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद पहुंचकर वनटांगिया समुदाय के लोगों के साथ दीपावली मनाते हैं... वर्षों से चली आ रही यह परंपरा अब वनटांगिया समाज की अलग पहचान बन चुकी है...

कभी बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष करने वाला यह समाज आज विकास की मुख्यधारा से जुड़कर नई पहचान बना रहा है...गोरखपुर के तिनकोनिया नंबर तीन वनटांगिया गांव में दीपावली की रौनक देखते ही बनती है... यहां के लोगों के लिए त्योहार की खुशियां उस वक्त और बढ़ जाती हैं, जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनके बीच पहुंचते हैं...

मुख्यमंत्री का ग्रामीणों के बीच पहुंचकर दीपावली मनाना अब एक परंपरा बन चुका है...दरअसल, वनटांगिया समाज का इतिहास संघर्षों से भरा रहा है... कभी जंगलों में रहने वाले इस समाज के लोग बुनियादी सुविधाओं और सरकारी योजनाओं से वंचित थे... मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वनटांगिया समाज को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के प्रयास किए...

वर्ष 2017 के बाद वनटांगिया गांवों को राजस्व ग्राम का दर्जा मिलने से यहां विकास का रास्ता खुला और ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने लगा...दीपावली के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब वनटांगिया गांव पहुंचते हैं, तो ग्रामीणों के साथ त्योहार की खुशियां साझा करते हैं... बच्चों से मुलाकात, बुजुर्गों का आशीर्वाद और महिलाओं से संवाद...

मुख्यमंत्री का यह अपनापन ग्रामीणों के लिए दीपावली को और खास बना देता है... गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विधायक विपिन सिंह ने बताया कि वर्ष 2017 के बाद वनटांगिया गांव की तस्वीर बदली है... सड़क, बिजली, आवास, शिक्षा और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हुआ है...वनटांगिया गांव के ग्रामीणों का कहना है कि वर्ष 2017 से पहले गांव में बुनियादी सुविधाओं का अभाव था...

लेकिन राजस्व ग्राम का दर्जा मिलने के बाद उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने लगा... बच्चों की पढ़ाई, मुख्यमंत्री आवास योजना, स्वच्छ पेयजल, पेंशन और राशन जैसी सुविधाएं अब ग्रामीणों तक पहुंच रही हैं... ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताते हुए कहा कि हर साल मुख्यमंत्री उनके बीच दीपावली मनाने आते हैं और उनके घरों में दीप जलाते हैं...

इसके बाद पूरा गांव दीपावली का उत्सव मनाता है...दीपों की रोशनी के बीच वनटांगिया गांव की दीपावली संघर्ष से बदलाव तक के सफर को बयां करती है... कभी बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष करने वाला यह समाज आज विकास की मुख्यधारा से जुड़कर अपनी नई पहचान बना रहा है..

वॉक थ्रू – विपिन सिंह, विधायक, गोरखपुर ग्रामीण

बाइट – महिला, ग्रामीण

💡 पृष्ठभूमि (Background)

वनटांगिया गांव, गोरखपुर, 2017 के बाद से विकास की मुख्यधारा में शामिल हुआ है। यहाँ हर दीपावली पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं गांव आते हैं और समुदाय के साथ जश्न मनाते हैं, जो एक अनूठी परंपरा बन गई है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाती है कि कैसे एक पिछड़ा समाज, लगातार संघर्ष के बाद, सरकारी समर्थन से अपनी पहचान बदल रहा है। ऐसी पहल से आम जनता को यह प्रेरणा मिलती है कि ग्रामीण विकास में नेतृत्व और सहभागिता से सकारात्मक परिवर्तन संभव है, और इससे अन्य गांवों को भी उन्नति के लिए प्रोत्साहन मिल

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।