यूपी के गोरखपुर में 2027 के चुनाव से पहले बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
यूपी में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने अपनी सियासी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंच रहे हैं। चार नवंबर को गोरखपुर में आयोजित 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी शामिल होंगे।
महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज से शुरू होने वाली इस पदयात्रा के जरिए बीजेपी शक्ति प्रदर्शन करेगी। कार्यक्रम में करीब 40 से 50 हजार कार्यकर्ताओं और आम लोगों की भागीदारी जुटाने का लक्ष्य रखा गया है।राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का चार नवंबर को सुबह करीब 11 बजे गोरखपुर पहुंचने का कार्यक्रम प्रस्तावित है।
उनके स्वागत के लिए एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थल तक तैयारियां की गई हैं। शहर में कई स्थानों पर पार्टी कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद नितिन नवीन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के साथ महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज पहुंचेंगे। यहां विशाल जनसभा को संबोधित करने के बाद पदयात्रा की अगुवाई करेंगे।पदयात्रा महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज से शुरू होकर कचहरी चौराहा और गणेश चौराहा होते हुए गोलघर स्थित काली मंदिर के पास सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा तक पहुंचेगी।
करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी इस पदयात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और आम लोगों के शामिल होने की संभावना है।
वॉक थ्रू: रमेश गुप्ता, महानगर अध्यक्ष, भाजपा