यूपी के गोरखपुर में सीएम योगी ने 59.44 करोड़ की लागत से बने भोपा बाजार ROB का किया लोकार्पण
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज 59.44 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित भोपा बाजार रेल ओवरब्रिज का लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने 287.56 करोड़ रुपये की 84 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। इनमें बाढ़ बचाव, सड़क और कनेक्टिविटी से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं।
भोपा बाजार रेल ओवरब्रिज बनने से क्षेत्र के लोगों और दैनिक यात्रियों को रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम से राहत मिलेगी। इससे आवागमन सुगम होगा और लोगों के समय की बचत होगी। गोरखपुर को जाममुक्त बनाने के लिए सरकार की ओर से सड़क और सेतु निर्माण पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इससे पहले जिले में 14 ओवरब्रिज और फ्लाईओवर का निर्माण पूरा कर जनता को समर्पित किया जा चुका है।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि सपा सरकार में बेटियां स्कूल जाने से डरती थीं और व्यापारी अपना कारोबार करने से घबराते थे। त्योहारों से पहले कर्फ्यू और दंगे शुरू हो जाते थे। गरीबों की जमीनों पर कब्जे होते थे और व्यापारियों के साथ लूट की घटनाएं होती थीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी का मतलब बदमाशों को बुलाना, जबकि बीजेपी बदलाव लाने वाली पार्टी है।मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को अपराध का गढ़ बना दिया था, जबकि बीजेपी की डबल इंजन सरकार ने प्रदेश में बदलाव किया है।
अब उत्तर प्रदेश में न कर्फ्यू लगता है, न दंगे होते हैं और न उपद्रव। अब प्रदेश में उत्सव का माहौल है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने प्रदेश की पहचान, सुरक्षा, युवाओं के रोजगार और किसानों की खुशहाली को नुकसान पहुंचाया। ऐसे लोगों से सतर्क रहने की जरूरत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार विकास की गति को आगे बढ़ा रही है।
संबोधन – योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश
संबोधन – कमलेश पासवान, केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री
बाइट – हरेंद्र दुबे, स्थानीय नागरिक