राज्य

यूपी के हापुड़ में आचार्य प्रमोद कृष्णम का विपक्ष पर हमला

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 2 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यूपी के हापुड़ में आचार्य प्रमोद कृष्णम का विपक्ष पर हमला

जनपद हापुड़ पहुंचे कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने इंडिया गठबंधन की रैली को लेकर विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी अभिमन्यु नहीं, बल्कि अर्जुन हैं। विपक्ष उन्हें चक्रव्यूह में फंसाना चाहता है, लेकिन मोदी इंडिया गठबंधन के चक्रव्यूह को तोड़ना भी जानते हैं। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने इंडिया गठबंधन को कौरवों की जमात बताते हुए कहा कि राहुल गांधी और विपक्ष सत्ता के सिंहासन के लिए बेचैन हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष का असली निशाना नरेंद्र मोदी से पहले सनातन है। विपक्ष देश और सनातन को तोड़ना चाहता है। उन्होंने कहा कि यह रैली सरकार के खिलाफ नहीं, बल्कि देश के खिलाफ है। दरअसल, आचार्य प्रमोद कृष्णम हापुड़ के गांव ततारपुर स्थित गुरुकुल संस्कृत महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म की रक्षा में देववाणी संस्कृत के महत्व पर भी अपने विचार रखे।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।