यूपीः हापुड़ गढ़मुक्तेश्वर में ओपी राजभर का बयान, पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट के बाद होंगे पंचायत चुनाव
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर आज गढ़मुक्तेश्वर पहुंचे, जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान बीजेपी विधायक हरेंद्र तेवतिया और अन्य कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। मुलाकात के दौरान पंचायत चुनाव और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई। पंचायत चुनाव पर ओपी राजभर ने कहा कि हाईकोर्ट ने तीन महीने में चुनाव कराने का आदेश दिया है।
पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन भी हाईकोर्ट के आदेश पर किया गया था। फिलहाल आयोग की रिपोर्ट आने का इंतजार है। रिपोर्ट मिलने के बाद पंचायत चुनाव कराए जाएंगे। वहीं, आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजभर ने एनडीए की मजबूती पर जोर दिया। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि देश लगातार तरक्की कर रहा है और जनता सरकार के कामों से खुश है।
उन्होंने दावा किया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में बीजेपी और उसके सहयोगी दलों की सरकार फिर बनेगी।
बाइट- ओपी राजभर, कैबिनेट मंत्री भारत सरकार