राज्य

यूपीः कानपुर में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया क्राफ्ट प्रदर्शनी का उद्घाटन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 23 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यूपीः कानपुर में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया क्राफ्ट प्रदर्शनी का उद्घाटन

कानपुर नगर पहुंचीं उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने चुन्नीगंज स्थित कन्वेंशन सेंटर में क्राफ्ट प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। क्राफ्टरूट्स की ओर से आयोजित इस प्रदर्शनी में कई राज्यों के शिल्पकारों ने अपने स्टॉल लगाए हैं। यहां देश के विभिन्न हिस्सों की पारंपरिक कला और हस्तशिल्प से जुड़े उत्पाद प्रदर्शित किए गए हैं।

पत्रकारों से बातचीत में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि इस प्रदर्शनी के जरिए लोगों को पारंपरिक हस्तशिल्प उत्पादों को देखने और खरीदने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि इससे शिल्पकारों को अपने हुनर के जरिए आय अर्जित करने का मौका मिलेगा। साथ ही, हस्तशिल्प से जुड़े लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी बढ़ेंगे।

प्रदर्शनी का उद्देश्य पारंपरिक कला और शिल्प को प्रोत्साहित करने के साथ शिल्पकारों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन और बिक्री के लिए मंच उपलब्ध कराना है।

बाइट - आनंदी बेन पटेल, राज्यपाल , उत्तर प्रदेश

बाइट - प्रतिभागी क्राफ्ट प्रदर्शनी

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।