यूपी के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, ओमनी वैन और ट्रेलर की टक्कर में छह की मौत, दो घायल-
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में देर रात भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हाटा-पिपराइच मार्ग पर थरुआडीह के पास ओमनी वैन और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में जान गंवाने वाले पांच लोग एक ही परिवार के हैं। सभी एक तिलक समारोह से लौट रहे थे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।हाटा कोतवाली क्षेत्र के थरुआडीह पेट्रोल पंप के पास देर रात यह हादसा हुआ। जानकारी के मुताबिक, कप्तानगंज के भलुही गांव के प्रधान प्रतिनिधि कन्हैया प्रसाद अपने परिवार के साथ देवराज पिपरा में आयोजित तिलक समारोह से लौट रहे थे।
इसी दौरान उनकी ओमनी वैन की ट्रेलर से आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कन्हैया प्रसाद और उनके पिता रामबेलास समेत छह लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पांच एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। वहीं, दो गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुशीनगर में हुए सड़क हादसे में छह लोगों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना जताई है। साथ ही जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार सुनिश्चित कराने और मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।बाइट — सिद्धार्थ वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक, कुशीनग