राज्य

यूपी के लखनऊ में 20 अक्टूबर को 68 किमी लंबी जय श्रीराम विजयादशमी शोभायात्रा, 151 चौराहों पर होगा स्वागत

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 18 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यूपी के लखनऊ में 20 अक्टूबर को 68 किमी लंबी जय श्रीराम विजयादशमी शोभायात्रा, 151 चौराहों पर होगा स्वागत

लखनऊ में राष्ट्रीय पर्व एवं उत्सव समिति के तत्वावधान में 20 अक्टूबर को भव्य जय श्रीराम विजयादशमी शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। सुबह 8 बजे शुरू होने वाली यह शोभायात्रा 68 किलोमीटर का सफर तय कर दोपहर 2 बजे अपने निर्धारित स्थल पर संपन्न होगी। समिति के अध्यक्ष ललित श्रीवास्तव ने विश्व संवाद केंद्र में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान इसकी जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यात्रा में संत समाज, सिख समाज और विभिन्न क्षेत्रों के श्रद्धालु शामिल होंगे। महामंडलेश्वर स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरी, कौशिक जी महाराज और हनुमान सेतु के मुख्य पुजारी का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। भगवान श्रीरामलला विराजमान भव्य रथ यात्रा का प्रमुख आकर्षण रहेगा। शोभायात्रा गोमती नगर, इंदिरा नगर, विकास नगर, अलीगंज, हनुमान सेतु, चौक, आलमबाग, चारबाग और हजरतगंज समेत कई प्रमुख मार्गों से गुजरेगी।

यात्रा के स्वागत के लिए राजधानी के 151 प्रमुख चौराहों को सजाया जा रहा है। यहां पुष्पवर्षा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से श्रद्धालु यात्रा का अभिनंदन करेंगे। समिति के अनुसार, इस आयोजन में उत्तर प्रदेश के 21 जिलों का प्रतिनिधित्व रहेगा। यात्रा के समापन स्थल पर भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।

समिति ने राजधानीवासियों से शोभायात्रा में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

बाइट - ललित श्रीवास्तव, अध्यक्ष, राष्ट्रीय पर्व एवं उत्सव समिति

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।