मनोरंजन

यूपी के लखनऊ में ‘फिल्म फेस्टिवल और इमेजिनेरियम 2026’ का आगाज

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 21 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यूपी के लखनऊ में ‘फिल्म फेस्टिवल और इमेजिनेरियम 2026’ का आगाज

वीओ - यूपी की राजधानी लखनऊ में सिनेमा, रचनात्मकता और तकनीक तकनीक का महाकुंभ सजने जा रहा है... 23 और 24 अक्टूबर को लखनऊ फिल्म फेस्टिवल सीजन 4 एवं इमेजिनेरियम 2026 का आयोजन किया जाएगा...एमरेन फाउंडेशन और लखनऊ फिल्म फोरम की ओर से आयोजित इस महोत्सव में फिल्मकारों, कलाकारों, उद्योग विशेषज्ञों, शिक्षण संस्थानों और युवा प्रतिभाओं को एक साझा मंच मिलेगा...

महोत्सव का उद्देश्य सिर्फ फिल्मों का प्रदर्शन करना नहीं, बल्कि लखनऊ को सिनेमा, मीडिया, मनोरंजन और रचनात्मक नवाचार के उभरते केंद्र के रूप में स्थापित करना भी है... एमरेन फाउंडेशन और लखनऊ फिल्म फोरम द्वारा आयोजित इस महोत्सव की थीम “फ्रेमिंग ह्यूमैनिटी – खामोशी और अराजकता के बीच जन्म लेती हैं कहानियाँ” रखी गई है...

इस भव्य आयोजन का प्रारूप क्या है... और किन खास तकनीकी विषयों पर होगा चर्चा... आइए एक नजर उस पर डाल लेते हैं...

ग्राफिक्स इन -

हेडर - ‘फिल्म फेस्टिवल और इमेजिनेरियम 2026’ का आयोजन

(बता दें कि) दो दिवसीय इस महोत्सव का आयोजन 23 और 24 अक्टूबर 2026 को लखनऊ में हो रहा है

(इस महोत्सव का आयोजन) एमरेन फाउंडेशन और लखनऊ फिल्म फोरम की ओर से किया जा रहा है,

जबकि) इसे उत्तर प्रदेश पर्यटन प्रस्तुत कर रहा है

(वहीं) BBD इस आयोजन में AI हैकाथॉन प्रायोजक के रूप में युवा नवाचारकर्ताओं को प्रोत्साहित कर रहा है

इमेजिनेरियम 2026 के तहत एआई सत्र, एनीमेशन फिल्मों की स्क्रीनिंग, मास्टरक्लास और गेमिंग पर चर्चा होगी

(इस आयोजन का प्रमुख आकर्षण) एआई हैकाथॉन होगा

जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, एनीमेशन और गेमिंग पर विशेष ध्यान दिया जाएगा

(इसके अलावा) तहज़ीब खुशनुमा के क्यूरेशन में चयनित पोलिश एनीमेशन फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा

(साथ ही) महोत्सव में महिला निर्देशकों की फिल्में, अंतरराष्ट्रीय सिनेमा और गेमिंग पर पैनल चर्चा भी मुख्य आकर्षण हैं

(बता दें कि) यह महोत्सव अपने दो दिवसीय उत्सव से आगे बढ़कर

छह महीने के सतत शैक्षणिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में परिवर्तित होगा

(जिसका उद्देश्य) स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और उत्तर प्रदेश की कहानियों को वैश्विक मंच देना है

ग्राफिक्स आउट -

बाइट - रेणुका टंडन, अध्यक्ष, एमरेन फाउंडेशन

वीओ - वहीं, कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबि चौहान, श्री अमृत अभिजात, प्रो. रीता बहुगुणा जोशी, श्री नवनीत सहगल और न्यायाधीश संजय मिश्रा जैसे विशिष्ट अतिथि शामिल होंगें... बहरहाल, लखनऊ फिल्म फेस्टिवल सीजन 4 एवं इमेजिनेरियम 2026 शहर को सिनेमा और रचनात्मक तकनीक के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने की दिशा में एक अहम पहल है...

💡 पृष्ठभूमि (Background)

लखनऊ में 23 और 24 अक्टूबर को होने वाला ‘लखनऊ फिल्म फेस्टिवल सीजन 4’ और ‘इमेजिनेरियम 2026’ एक ऐसा कार्यक्रम है जो सिनेमा, रचनात्मकता और तकनीक को एक मंच पर लाता है। यह महोत्सव एमरेन फाउंडेशन और लखनऊ फिल्म फोरम द्वारा आयोजित किया गया है, जिसमें फिल्मकार, कलाकार, उद्योग विशेषज्ञ, शिक्षण संस्थान और युवा प्रतिभाएँ भाग लेंगी। इस खबर का महत्व इस बात में है कि यह क्षेत्रीय सिनेमा को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का अवसर देता है, साथ ही नवोदित कलाकारों को अपने काम का प्रदर्शन करने का मं

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।